Breaking News

आईआईटी कानपुर में सहायक प्रोफेसर प्रमोद सुब्रमण्यन ने की खुदकुशी

कानपुर। आईआईटी कानपुर के कंप्यूटर एवं इंजीनियरिंग विभाग के सहायक प्रोफेसर प्रमोद सुब्रमण्यन ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। आईआईटी प्रशासन की सूचना पर पहुंची कल्याणपुर पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस के मुताबिक, प्रोफेसर प्रमोद ने अपने कमरे में पंखे के सहारे नायलॉन की रस्सी से फांसी लगाई थी। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कोरोना के कारण कैंपस बंद है और वह इन दिनों अकेले रह रहे थे। घटना के कारणों का पता नहीं चला है। बताया जा रहा है कि दोपहर डेढ़ बजे तक उन्होंने अपने सहयोगियों से बात की थी। उसके बाद क्या हुआ पता नहीं चला। आईआईटी निदेशक अभय करंदीकर ने निधन पर शोक जताया है।

उनकी पत्नी प्रीति भी कंप्यूटर साइंस विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। संस्थान प्रशासन ने उनके स्वजन को घटना की जानकारी दे दी है। वह मूलरूप से बेंगलुरु के रहने वाले थे। उन्होंने दो साल पहले ही ज्वाइन किया था। उनके पास कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट चल रहे थे।

About admin

Check Also

सीएसजेएमयू ने बढ़ाया कदम: NIRF-NAAC कार्यशाला में U-CARES योजना की घोष

कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर ने गुरुवार को ‘महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता उन्नयन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *