कानपुर। जन शिक्षण संस्थान के सिविल लाइन्स स्थित कार्यालय परिसर में हेल्पर-इलेक्ट्रिकल टेक्नीशियन के सफल प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र एवं टूलकिट वितरण कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को किया गया।
मुख्य अतिथि पी.के.सिंह, अधीक्षण अभियंता (तकनीकी), केस्को, कानपुर द्वारा हेल्पर-इलेक्ट्रिकल टेक्नीशियन के 04 बैच के 80 सफल प्रतिभागियों को जन शिक्षण संस्थान, कानपुर द्वारा प्रमाण-पत्र एवं पैतृक संस्था- इण्डिया लिटरेसी बोर्ड, लखनऊ से प्राप्त टूलकिट का वितरण किया गया। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता पी .के. सिंह ने कार्य करने के दौरान सेफ्टी उपकरणों का भी प्रयोग करने की सलाह दी। संस्थान के निदेशक सुशील कुमार पाठक ने प्रतिभागियों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कौशल से कुशल बनने की तरीकों पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर जन शिक्षण संस्थान, कानपुर के कार्यक्रम अधिकारी कमल किशोर श्रीवास्तव, सहायक कार्यक्रम अधिकारी सुनील कुमार शुक्ला एवं विवेक कुमार वर्मा, फील्ड असिस्टेंट आदि उपस्थित रहें ।

