Breaking News

जहान-ए-खुसरो 2025 में भाग लेंगे प्रधानमंत्री, दुनिया भर से कलाकार एक साथ उपस्थित होंगे

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी को शाम लगभग 7:30 बजे सुंदर नर्सरी, नई दिल्ली में भव्य सूफी संगीत समारोह, जहान-ए-खुसरो 2025 में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री देश की विविध कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के प्रबल समर्थक रहे हैं। इसी क्रम में वे जहान-ए-खुसरो में भाग लेंगे, जो सूफी संगीत, कविता और नृत्य को समर्पित एक अंतरराष्ट्रीय महोत्सव है। यह महोत्सव अमीर खुसरो की विरासत का जश्न मनाने के लिए दुनिया भर के कलाकारों को एक साथ ला रहा है। यह महोत्सव रूमी फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया जाता है। इसे 2001 में प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और कलाकार मुजफ्फर अली ने शुरू किया था। इस साल यह अपनी 25वीं वर्षगांठ मनाएगा और 28 फरवरी से 2 मार्च तक आयोजित किया जाएगा।

महोत्सव के दौरान प्रधानमंत्री टीईएच बाजार (टीईएच- हस्तनिर्मित वस्तुओं को बढ़ावा) का भी जायजा लेंगे, जिसमें एक जिला-एक उत्पाद से जुड़े शिल्प और देश भर से विभिन्न उत्कृष्ट कलाकृतियों के साथ-साथ हस्तशिल्प और हथकरघा पर लघु फिल्में आदि दिखाई जाएंगी।

About rionews24

Check Also

प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश की झाबुआ दुर्घटना में हुई मौतों पर शोक व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के झाबुआ में हुई दुर्घटना में लोगों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *