Breaking News

शिवाजी पार्क में आज शाम होगा सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार

मुंबई। भारत रत्न से सम्मानित गायिका लता मंगेशकर का रविवार को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में रविवार सुबह 8 बजकर 12 मिनट पर अंतिम सांस ली। लता मंगेशकर का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार आज शाम 6.30 बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा। होगा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने घोषणा की कि स्वर कोकिला लता मंगेशकर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। वहीं लता मंगेशकर की याद में दो दिवसीय राष्ट्रीय शोक मनाया जाएगा। सम्मान के रूप में दो दिनों तक राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।  पिछले 29 दिनों से वो कोरोना से जंग लड़ रही थीं। देश के कोने-कोने में लता मंगेशकर के जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना की गई, लेकिन स्वर कोकिला जिंदगी की जंग जीत न सकीं और उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

About rionews24

Check Also

सबसे उम्रदराज एक्ट्रेस कामिनी कौशल का 98 वर्ष की उम्र में निधन

मुंबई। हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस कामिनी कौशल का शुक्रवार को 98 वर्ष की उम्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *