Breaking News

आईआईटी कानपुर में मनाया गया संविधान दिवस

कानपुर नगर। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर द्वारा शुक्रवार को संविधान दिवस मनाया गया। कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए भारत के संविधान की प्रस्तावना का वाचन का कार्यक्रम वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित किया गया। प्रकल्प शर्मा, सहायक कुलसचिव (विधि) ने कार्यक्रम की शुरुआत की और संविधान और उद्देशिका के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी। तत्पश्चात, प्रो. एस. गणेश, कार्यवाहक निदेशक ने अंग्रेजी में संविधान की उद्देशिका पढ़ी और उसके बाद के.के. तिवारी, रजिस्ट्रार द्वारा हिन्दी में प्रस्तावना पढ़ी गयी । सभी प्रतिभागियों ने क्रमशः कार्यवाहक निदेशक और कुलसचिव के साथ मिलकर भारत के संविधान की प्रस्तावना को दोहराया ।

संविधान दिवस पर इस कार्यक्रम का आयोजन विधि प्रकोष्ठ की टीम द्वारा प्रकल्प शर्मा, सहायक रजिस्ट्रार (विधि) की देखरेख में किया गया जिसमें मोहम्मद नौशाद, अवर अधीक्षक शामिल थे।

About rionews24

Check Also

मुख्यमंत्री योगी ने किया अस्पताल का उद्घाटन, बोले अब हर जिले में मेडिकल कॉलेज

नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-10 में 200 करोड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *