Breaking News

कानपुर में वरुण धवन का ‘बवाल’: गलियों में दौड़ाते नजर आए बुलेट

कानपुर । बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन गुरुवार को अचानक कानपुर की गलियों में ब्लू शर्ट में बुलेट दौड़ाते नजर आए। पहले तो कानपुर वासियों को विश्वास नहीं हुआ लेकिन फिल्म का सेट देखकर भीड़ लगनी शुरू हो गई। दरअसल वरुण धवन अपनी आने वाली फिल्म ‘बवाल’ की शूटिंग करने कानपुर आए हैं। गुरुवार की सुबह अचानक एक गली में फिल्म का सेट बनाया जाने लगा। पहले तो लोग कुछ समझ नहीं पाए लेकिन जब बुलेट पर ब्लू शर्ट पहनकर अभिनेता वरुण धवन निकले तो देखने वालों को आश्चर्य हुआ। फिल्म की शूटिंग के बारे में दोस्तों और रिश्तेदारों को फोन पर जानकारी देने लगे। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ लग गई, हालांकि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पहले से पुलिस और सुरक्षाकर्मी तैनात थे।

फिल्म बवाल में लखनऊ के आनंद बाग की संकरी गलियों का दृश्य है, जिसकी शूटिंग लखनऊ में होनी थी। लेकिन, लखनऊ प्रशासन से अनुमति न मिलने के कारण आनंद बाग की संकरी गलियों की शूटिंग के लिए कानपुर को चुना गया और यहां परमीशन के बाद गुरुवार की सुबह शूटिंग शुरू हुई है। सुबह पहुंची टीम ने सेट तैयार किया और फिर बुलेट पर सवार वरुण धवन नीली शर्ट में निकले। शूटिंग स्थल पर वरुण धवन ने बाइक से फर्राटा भरा और लेनिन पार्क तक बाइक से घूम कर आए।

बताया जा रहा है कि वह शहर के विभिन्न क्षेत्रों में शूटिंग अभी पूरे एक हफ्ते चलेगी। फिल्म बवाल साजिद नाडियावाला प्रोडक्शन के बैनर तले बनाई जा रही है। इस फिल्म में वरुण धवन एक शिक्षक के रुप में नजर आएंगे।

About rionews24

Check Also

सबसे उम्रदराज एक्ट्रेस कामिनी कौशल का 98 वर्ष की उम्र में निधन

मुंबई। हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस कामिनी कौशल का शुक्रवार को 98 वर्ष की उम्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *