Breaking News

कानपुर विश्वविद्यालय : मनाया गया विश्व तंबाकू निषेध दिवस, तंबाकू उत्पादों का सेवन न करने की शपथ ली

कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर द्वारा ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस‘ मनाया गया। शुक्रवार को आयोजित ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस‘ के अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर स्थित सभी संस्थानों/विभागों के शिक्षकों/कर्मचारियों/विद्यार्थियों ने तंबाकू उत्पादों का सेवन न करने की शपथ ली।

इसके साथ ही साथ सेंटर फॉर एकेडिमिक्स भवन में कुलपति प्रो0 विनय कुमार पाठक के नेतृत्व में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ0 अनिल कुमार यादव, कुलानुशासक डॉ0 प्रवीन कटियार, उप-कुलसचिव डॉ. सरस कपूर, राकेश मिश्रा, डॉ0 पुष्पा ममोरिया, डॉ0 बी.पी. सिंह, हिना, सोनाली धनवानी, एवं अन्य शिक्षकगण तथा राष्ट्रीय सेवा योजना की पंचम इकाई के स्वयंसेवकों ने तंबाकू पदार्थों का दहन कर जनसामान्य को तंबाकू पदार्थों के सेवन से दूर रहने के लिये प्रेरित किया।

इस अवसर पर कुलपति ने विद्यार्थियों से कहा कि तंबाकू पदार्थों का सेवन स्वास्थ्य के लिये अत्यंत हानिकारक है। इसलिए स्वयं तंबाकू पदार्थों को सेवन न करें और अपने मित्रों/परिवार जनों को भी तंबाकू पदार्थों से दूर रहने के लिये प्रेरित कर जनसामान्य को स्वस्थ बने रहने में अपना महत्वपूर्ण सहयोग दें।

About rionews24

Check Also

मुख्यमंत्री योगी ने किया अस्पताल का उद्घाटन, बोले अब हर जिले में मेडिकल कॉलेज

नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-10 में 200 करोड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *