Breaking News

नहीं रहे कत्थक सम्राट पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज

नई दिल्ली। पद्म विभूषण सम्मान से सम्मानित कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज का रविवार देर रात को 83 वर्ष की आयु में हार्ट अटैक से निधन हो गया। निधन की जानकारी उनके पोते स्वरांश मिश्रा ने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से दी। उन्होंने लिखा, ‘’बहुत ही गहरे दुख के साथ हमें बताना पड़ रहा है कि आज हमने अपने परिवार के सबसे प्रिय सदस्य पंडित बिरजू जी महाराज को खो दिया। 17 जनवरी को उन्होंने अंतिम सांस ली। मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें।‘’

बता दें, लखनऊ के कथक घराने में पैदा हुए बिरजू महाराज के पिता अच्छन महाराज और चाचा शम्भू महाराज का नाम देश के प्रसिद्ध कलाकारों में शुमार था। उनका जन्म 4 फरवरी 1938 को लखनऊ में हुआ था। उनका असली नाम पंडित बृजमोहन मिश्र था। बिरजू महाराज के पिता और गुरु अच्छन महाराज, चाचा शंभू महाराज और लच्छू महाराज भी प्रसिद्ध कथक नर्तक थे। नौ वर्ष की आयु में पिता के गुज़र जाने के बाद परिवार की जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई। फिर उन्होंने अपने चाचा से कत्थक का प्रशिक्षण लेना शुरू किया। पंडित बिरजू महाराज ने डेढ़ इश्किया, देवदास, उमराव जान और बाजी राव मस्तानी जैसी कामयाब और हिंदी सिनेमा में मील का पत्थर मानी जाने वाली फिल्मों के लिए डांस कोरियोग्राफ किया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन परपर ट्वीट कर शोक व्यक्त किया। 

About rionews24

Check Also

मुख्यमंत्री योगी ने किया अस्पताल का उद्घाटन, बोले अब हर जिले में मेडिकल कॉलेज

नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-10 में 200 करोड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *