Breaking News

बिकरू में 25 साल बाद हुई लोकतंत्र की जीत, मधु ने जीता चुनाव

कानपुर। बिकरू कांड को अंजाम देने वाले विकास दुबे की दहशत का साया आज पूरी तरह से हट गया है। आतंक का पर्याय रहे विकास दुबे के खात्मे के उपरांत बिकरू ग्राम पंचायत में लगभग ढाई दशक बाद फिर लोकतंत्र का उदय हुआ। 25 वर्षों के  बाद बिना किसी दबाव के चुनाव हुए। आज हुई मतगणना में मधु ने जीत दर्ज करके इतिहास रच दिया है। यहां मधु और बिंदु के बीच कांटे की टक्कर रही। कड़े मुकाबले के बाद मधु ने जीत दर्ज की है। महिला प्रत्याशी की जीत के बाद गांव में जश्न का माहौल है। यहां कुल 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे थे, जबकि मधु और बिंदु कुमार के बीच टक्कर मानी जा रही थी। कड़े मुकाबले के बीच मधु ने 381 वोट हासिल किए हैं, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी बिंद कुमार को 327 वोट मिले हैं। पंचायत चुनाव में मतदान के बाद से बिकरू और पड़ोस के गांव भीटी गांव में चुनाव परिणाम आने से पहले ही आजादी जैसा माहौल है।

About rionews24

Check Also

मुख्यमंत्री योगी ने किया अस्पताल का उद्घाटन, बोले अब हर जिले में मेडिकल कॉलेज

नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-10 में 200 करोड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *