Breaking News

रोडवेज बस में लगी आग, चालक की सूझबूझ से बची यात्रियों की जान

कानपुर। सजेती थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात सवारियों से भरी बस में आग लग गई। आग देख यात्रियों में खलबली मच गई और चालक ने बिना समय गंवाए उसे सड़क किनारे रोक दिया। बस से बाहर निकल कर यात्रियों ने जान बचाई। राठ डिपो की बस हमीरपुर से कानपुर बस में लगी आग की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस कर्मियों ने दमकल का इंतजार न करते हुए स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाना शुरू किया। हालांकि इस बीच आग की लपटों ने बस को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया। दमकल के पहुंचने पर आग पर काबू पाया गया, लेकिन तक पूरी से जल गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

About rionews24

Check Also

मुख्यमंत्री योगी ने किया अस्पताल का उद्घाटन, बोले अब हर जिले में मेडिकल कॉलेज

नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-10 में 200 करोड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *