Breaking News

वर्चुअल टूर में सिविल इंजीनियरिंग के छात्रों ने ली ब्रिज फंडामेंटल की जानकारी

सुल्तानपुर । NH-24 A पर चार लेन एलिवेटेड वायाडक्ट खुर्रम नगर, लखनऊ के निर्माण की जानकारी सिविल इंजीनियरिंग के छात्रों को देने के लिए सिविल इंजीनियरिंग विभाग, कमला नेहरू प्रौद्योगिकी संस्थान, सुल्तानपुर द्वारा प्रोफेसर अनुपम वर्मा के मार्गदर्शन में एक वर्चुअल टूर का आयोजन किया गया। टूर को इंजीनियर शुभम श्रीवास्तव, सहायक ब्रिज इंजीनियर वीसीआईपीएल ने संबोधित किया। उन्होंने पाइल फाउंडेशन ब्रिज फंडामेंटल, मृदा परीक्षण, कार्य, प्रशिक्षण, नौकरियां आदि पहलुओं पर चर्चा की और साइट पर लाइव दिखाया गया।

सिविल इंजीनियरिंग के एमटेक, बीटेक और अन्य संकाय ने भाग लिया। प्रोफेसर रामाशीष, प्रोफेसर शिवम, अरुण श्रीवास्तव उपस्थित रहे। संगोष्ठी के मुख्य संरक्षक डॉ. के.एस. वर्मा (निदेशक), संरक्षक डॉ. एम.के. गुप्ता, एचओडी, सिविल विभाग, कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर अनुपम वर्मा, इवेंट को-ऑर्डिनेटर प्रोफेसर शिवम श्रीवास्तव, टेक्निकल सपोर्ट ए.के. श्रीवास्तव का रहा।  इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए छात्र मोनू, आशीष, समीर, प्रांजल ने सक्रिय रूप से योगदान दिया।

About rionews24

Check Also

मुख्यमंत्री योगी ने किया अस्पताल का उद्घाटन, बोले अब हर जिले में मेडिकल कॉलेज

नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-10 में 200 करोड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *