Breaking News

सी.एस.ए विश्वविद्यालय में हुआ रैपिड एंटीजन तथा RT-PCR टेस्ट

कानपुर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निर्गत दिशा निर्देश के अनुपालन में चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत  मंगलवार को कोविड -19 से सुरक्षा हेतु एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विश्वविद्यालय के कर्मचारियों एवं संकाय सदस्यों के लिए निशुल्क रैपिड एंटीजन टेस्ट तथा RT-PCR टेस्ट  करवाया गया। उर्सला अस्पताल से आयी हुई टीम ने लक्षण बताने वाले कर्मचारियों को दवाइयां भी वितरित की।विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. सर्वेंद्र गुप्ता, अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉक्टर डी. आर. सिंह तथा अधिष्ठाता ग्रह विज्ञान संकाय डॉ. वेद रतन तिवारी ने भी अपनी सहभागिता दी। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम समन्वयक डॉ अर्चना सिंह द्वारा किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर संजीव सचान, डॉ. रश्मि सिंह एवं डॉ. आर.के. पाठक ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों से डॉक्टर नीलिमा कुंवर, डॉ. कौशल कुमार, डॉ. मिथिलेश वर्मा, डॉक्टर अनिल कुमार सचान, डॉक्टर जी. एस.  परिहार ने विशेष रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।विश्वविद्यालय के लगभग 50 कर्मचारियों एवं शिक्षकों ने निशुल्क टेस्ट का लाभ उठाया।

About rionews24

Check Also

मुख्यमंत्री योगी ने किया अस्पताल का उद्घाटन, बोले अब हर जिले में मेडिकल कॉलेज

नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-10 में 200 करोड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *