Breaking News

हादसा टला : चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट के पायलट ने भेजा ‘फ्यूल मे-डे’ संदेश

नई दिल्ली। एयर इंडिया की ड्रीमलाइनर उड़ान के दुर्घटनाग्रस्त होने के ठीक एक सप्ताह बाद गुवाहाटी से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-6764 को ईंधन की कमी की वजह से पायलट की ओर से ‘फ्यूल मेडे’ कॉल करने के बाद बंगलूरू की ओर डायवर्ट करना पड़ा। फ्लाइट रात 8:15 बजे सुरक्षित रूप से बंगलूरू में उतरी। चेन्नई एयरपोर्ट पर भीड़भाड़ के कारण विमान को समय पर वहां उतरने से रोका गया। आपातकालीन मार्ग परिवर्तन के दौरान विमान में यात्री सवार थे। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विमान ने निर्धारित समय पर गुवाहाटी से उड़ान भरी थी। रात 8.11 बजे जब ट्रैफिक की वजह से विमान को चेन्नई में लैंड करने की अनुमति नहीं मिली तो पायलट ने बंगलूरू हवाई अड्डे के एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) पर ‘ईंधन मेडे’ का संदेश भेजा। दरअसल, हवाई अड्डे पर रनवे खाली न होने की वजह से विमान को चेन्नई हवाई अड्डे के चारों ओर चक्कर लगाने पड़े। इसके बाद ईंधन की कमी को देखते हुए विमान को बंगलूरू हवाई अड्डे की ओर मोड़ने का फैसला लिया गया। रात 8.15 बजे विमान को बंगलूरू के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने की अनुमति दी गई। विमान में ईंधन भरने के बाद रात 10.24 बजे चेन्नई के लिए उड़ान भरी। 

About rionews24

Check Also

मुख्यमंत्री योगी ने किया अस्पताल का उद्घाटन, बोले अब हर जिले में मेडिकल कॉलेज

नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-10 में 200 करोड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *