Breaking News

भगवान शिव से मिलने की चाहत में महिला ने ली जिन्दा समाधि

घाटमपुर। आज भी लोग आस्था और अन्धविश्वास के नाम पर अपने जीवन को खतरे में डालने से नहीं चूकते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ जब कानपुर नगर के थाना सजेती क्षेत्र के ग्राम मढ़ा में महिला ने भगवान शंकर से मिलने के लिए 48 घंटे के लिए समाधि ले ली। मौके पर पहुंची पुलिस व प्रशासन ने महिला को बेहोशी की हालत में गड्ढे से बाहर निकलवाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सजेती क्षेत्र के ग्राम मढ़ा निवासी राम सजीवन प्रजापति उर्फ बरेदी जानवर चराता है। उसकी पत्नी गोमती उर्फ पुजारिन (55) वर्ष पूजा पाठ में विश्वास रखती है। ग्रामीणों के अनुसार गोमती को भगवान शंकर ने सपने में दर्शन दिए। गोमती ने भगवान से पूछा कि हम आपसे मिलना चाहते हैं। तो भगवान ने कहा कि 48 घंटे की समाधि ले लो यह बात जब महिला ने ग्रामीणों को बताई तो ग्रामीणों ने बुधवार सुबह पंडाल लगाकर पूजा अर्चना भजन कीर्तन के बाद गोमती उर्फ पुजारिन ने ग्रामीणों द्वारा खोदे गए गड्ढे में सुबह दस बजे समाधि ले ली, गड्ढे को उल्टा तख्त रखकर पाट दिया गया। 5 घंटे महिला गड्ढे के अंदर जिंदा दफन रही। गांव के युवकों द्वारा खबर सोशल मीडिया पर वायरल करने पर उप जिलाधिकारी घाटमपुर अरुण कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी गिरीश कुमार सिंह पुलिस व प्रशासन के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर महिला को अस्पताल भिजवाया।

About rionews24

Check Also

मुख्यमंत्री योगी ने किया अस्पताल का उद्घाटन, बोले अब हर जिले में मेडिकल कॉलेज

नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-10 में 200 करोड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *