Breaking News

ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कई अहम फ़िल्में और वेब सीरीज़ होंगी रिलीज़

मुंबई। जुलाई के महीने में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कई अहम फ़िल्में और वेब सीरीज़ दर्शकों को देखने को मिलेंगी। शुक्रवार यानी 9 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर डिज़्नी प्लस हॉस्टार वीआईपी पर शुक्रवार को कॉलर बॉम्ब रिलीज़ हो रही है। इस फ़िल्म में जिम्मी शेरगिल और आशा नेगी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फ़िल्म एक सुसाइड बॉम्बर को रोकने की कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है। कॉलर बॉम्ब में जिम्मी मनोज हेसी नाम के पुलिस अफ़सर के किरदार में हैं। फ़िल्म का निर्देशन न्यानेश ज़ोटिंग ने किया है।  फ़िल्म में राजश्री देशपांडे भी एक अहम किरदार में नज़र आएंगी। फ़िल्म की स्क्रिप्ट निखिल नायर ने लिखी है।

Zee5 पर ‘स्टेट ऑफ सीज: टेंपल अटैक’ है सीरीज़ का प्रीमियर होगा, जो सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। अहमदाबाद के अक्षरधाम मंदिर पर आतंकी हमले की इस कहानी में अक्षय खन्ना, गौतम रोडे और विवेक दहिया लीड रोल में हैं। अक्षय का यह ओटीटी डेब्यू है। फ़िल्म की स्क्रिप्ट निखिल नायर ने लिखी है।

नेटफ्लिक्स पर हॉरर-थ्रिलर फ़िल्म फीयर स्ट्रीट पार्ट 2- 1978 रिलीज़ हो रही है। यह इस ट्रिलॉजी की तीसरी फ़िल्म है। पहली फ़िल्म फीयर स्ट्रीट पार्ट 1- 1994 पिछले हफ़्ते प्लेटफॉर्म पर आ चुकी है। इस ट्रिलॉजी का निर्माण एक साथ किया गया था। तीसरी फ़िल्म अगले हफ़्ते 16 जुलाई को आएगी। फ़िल्म का निर्देशन ली जैनिएक ने किया है।

About rionews24

Check Also

सबसे उम्रदराज एक्ट्रेस कामिनी कौशल का 98 वर्ष की उम्र में निधन

मुंबई। हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस कामिनी कौशल का शुक्रवार को 98 वर्ष की उम्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *