Breaking News

क्षत्रीय महासभा एकता के राष्ट्रीय अध्यक्ष (का.) मनोनीत हुए अरुण सिंह चंदेल

लखनऊ। भारतीय क्षत्रीय महासभा एकता की राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सर्वसम्मत से कई प्रस्ताव पारित किए गए। जिसमें प्रमुख रूप से समाजसेवी, किसान नेता व संस्थापक स्व. हीरा सिंह भदौरिया की मृत्यु के बाद रिक्त पद पर  समाजसेवी व पत्रकार अरुण सिंह चंदेल को राष्ट्रीय अध्यक्ष (का.) मनोनीत किया गया। महासभा ने विश्वास जताया कि संस्था उनके नेतृत्व पूरे देश में आगे बढ़ेगी। संस्था के महासचिव जीतेन्द्र सिंह भदौरिया ने बताया की स्व.हीरा सिंह भदौरिया ने क्षत्रीय समाज के लिए अपना पूरा जीवन लगा दिया था। इस अवसर पर अरुण चंदेल ने कहा कि आज इस समाजिक संघठन में जो आशीर्वाद राष्ट्रीय कार्यकारणी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष (का.) का दिया है उसका बखूबी अपने समाज के लिए निर्वाहन करेंगे। उन्होंने कहा इस अवसर हम सभी साथियों को धन्यवाद देते है। इस संघठन को हम सब मिलकर ऊंचाइयों तक ले जायेंगे।

About rionews24

Check Also

मुख्यमंत्री योगी ने किया अस्पताल का उद्घाटन, बोले अब हर जिले में मेडिकल कॉलेज

नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-10 में 200 करोड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *