Breaking News

डोगरी में साहित्य अकादमी पुरस्कार 2024 की हुई घोषणा, दिवंगत चमन अरोड़ा को किया जाएगा सम्मानित

नई दिल्ली। साहित्य अकादमी के अध्यक्ष माधव कौशिक ने दिवंगत चमन अरोड़ा को डोगरी में उनकी पुस्तक ‘इक होर अश्वत्थामा’ (कहानी संग्रह) के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार 2024 को मंजूरी दी। चमन अरोड़ा का यह कहानी संग्रह 2018 में प्रकाशित हुआ था। पुस्तक का चयन तीन सदस्यों वाली निर्णायक समिति द्वारा निर्धारित नियमों और प्रक्रियाओं के अनुसार की गई सिफारिश के आधार पर किया गया। पुस्तक का चयन सर्वसम्मति से डॉ. सुषमा रानी, डॉ. वीणा गुप्ता एवं डॉ. जितेन्द्र उधमपुरी की तीन सदस्यीय ज्यूरी द्वारा किया गया। 

पुरस्कार में एक उत्कीर्ण ताम्र-पट्टिका और 1,00,000/- रुपये पुरस्कार विजेता के परिवार के सदस्य या नामांकित व्यक्ति को 8 मार्च 2025 को नई दिल्ली में आयोजित एक विशेष समारोह में प्रदान किया जाएगा।

About rionews24

Check Also

मुख्यमंत्री योगी ने किया अस्पताल का उद्घाटन, बोले अब हर जिले में मेडिकल कॉलेज

नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-10 में 200 करोड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *