Breaking News

राष्ट्रपति प्रोटोकॉल विवाद पर बंगाल में सियासी संग्राम, मोदी ने टीएमसी सरकार को घेरा

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर गरमाहट बढ़ गई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि भाजपा चुनावी फायदे के लिए राष्ट्रपति पद का इस्तेमाल कर रही है।
कोलकाता में विरोध प्रदर्शन के दौरान ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा इतनी नीचे गिर गई है कि वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नाम लेकर बंगाल को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे राष्ट्रपति का पूरा सम्मान करती हैं, लेकिन संवैधानिक पद को राजनीतिक विवादों से दूर रहना चाहिए।
ममता बनर्जी ने सवाल उठाया कि जब मणिपुर और अन्य भाजपा शासित राज्यों में आदिवासी समुदाय पर अत्याचार हुए, तब राष्ट्रपति की ओर से कोई प्रतिक्रिया क्यों नहीं आई। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार ने पश्चिम बंगाल में आदिवासी समुदाय के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक योजनाओं के तहत कई महत्वपूर्ण काम किए हैं।
दूसरी ओर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति प्रोटोकॉल विवाद पर पश्चिम बंगाल सरकार को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और आदिवासी समुदायों के सशक्तिकरण में विश्वास रखने वाला हर व्यक्ति इस घटना से निराश है। प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि टीएमसी सरकार ने सारी हदें पार कर दी हैं और राष्ट्रपति के अपमान के लिए उसका प्रशासन जिम्मेदार है।

About rionews24

Check Also

बंगाल के राज्यपाल के बाद लद्दाख के उपराज्यपाल ने भी दिया इस्तीफा, राजनीति में बड़ी हलचल

नई दिल्ली। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *