Breaking News

लखनऊ पूर्व व मोहनलालगंज सीट से कांग्रेस के प्रत्याशियों मनोज तिवारी और ममता चौधरी ने किया नामांकन

लखनऊ। यूपी में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए लखनऊ पूर्व से कांग्रेस के उम्मीदवार मनोज तिवारी ने कलेक्ट्रेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया किया। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में युवा, महिलाएं कांग्रेस के साथ हैं, लोगों में कांग्रेस पार्टी के प्रति जोश का माहौल है। इस मौके पर वकील साथियों के साथ लखनऊ विश्वविद्यालय के कई पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष व कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं लखनऊ की मोहनलालगंज विधानसभा सीट से कांग्रेस की प्रत्याशी ममता चौधरी ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के बाद उन्होंने कहा कि चुनावी समर का शुभारम्भ हो चुका है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस दलितों, शोषितों की लड़ाई लड़ रही है। यह लड़ाई अन्याय और असमानता के खिलाफ है। कांग्रेस इसे लड़ रही है और जीतेगी। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ मेरी नहीं, हर उस व्यक्ति, महिला, युवा की लड़ाई है, जिसके साथ अन्याय हुआ है, जो अपने अधिकारों के संघर्ष कर रहा है। कांग्रेस की सरकार बनने पर सभी वादों को पूरा किया जाएगा। साथ ही जनता के विकास के लिए सभी कार्य किए जायेंगे।

वहीं, यूपी कांग्रेस मुख्यालय में गुरुवार को पूर्व राज्यमंत्री गंगा प्रसाद निषाद एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र निषाद व समाजसेवी फिरोज सैकड़ों सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

About rionews24

Check Also

मुख्यमंत्री योगी ने किया अस्पताल का उद्घाटन, बोले अब हर जिले में मेडिकल कॉलेज

नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-10 में 200 करोड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *