Breaking News

कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर को अस्पताल से मिली छुट्टी

मुंबई। टेलीविजन शो ‘कॉमेडी नाइट विद कपिल’ में ‘गुत्थी’ और ‘द कपिल शर्मा शो’ में ‘डॉक्टर गुलाटी’ व ‘रिंकू देवी’ के रूप में अपनी भूमिका के लिए पॉपुलर कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर को मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट अस्पताल से गुरुवार को डिस्चार्ज कर दिया गया। हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें एक हफ्ते पहले अस्पताल में दाखिल कराया गया था। 27 जनवरी को कॉमेडियन सुनील ग्रोवर सर्जरी हुई थी। उनके हार्ट में ब्लॉकेज था।

सुनील ग्रोवर के इलाज कर रहे डॉक्टर ने मीडिया से बातचीत में बताया कि सुनील ग्रोवर को सीने में दर्द और हार्ट अटैक आने के बाद अस्पताल लाया गया था। उनका जब एंजिओग्राफी किया गया तब पता चला कि उनके दिल में तीन बड़े ब्लॉकेज हैं। जिसके बाद सर्जरी करने का फैसला किया गया।

About rionews24

Check Also

फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी का निधन, 76 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

मुंबई। हिंदी फिल्म उद्योग के दिग्गज निर्माता और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के पूर्व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *