Breaking News

श्यामाप्रसाद मुखर्जी के जीवन को नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों तक पहुंचाएगी भाजपा

नई दिल्ली। भाजपा ने अपने संस्थापक श्यामाप्रसाद मुखर्जी के जीवन को नाट्य मंचन के जरिए लोगों तक पहुंचाने का निर्णय किया है। मंगलवार को दिल्ली के एक ऑडिटोरियम में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन पर आधारित नाट्य मंचन किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी उपस्थित होंगे। नाट्य मंचन के सभी कलाकार राष्ट्रीय नाट्य कला एकेडमी से हैं। इस नाट्य मंचन की तैयारी पिछले एक महीने से की जा रही थी।   

नाट्य मंचन में डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की बाल्यावस्था, कॉलेज जीवन से लेकर युवा कुलपति बनने तक का सफर और राजनीति में प्रवेश से लेकर नेहरू मंत्रिमंडल से इस्तीफा देना और जम्मू कश्मीर यात्रा में शेख अब्दुल्ला से मिलना शामिल है। सोमवार को इस मंचन के कलाकारों की फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। इस अवसर पर भाजपा के कई शीर्ष नेताओं के साथ-साथ मीडिया और आम जनता के लोग भी उपस्थित थे।

About rionews24

Check Also

सबसे उम्रदराज एक्ट्रेस कामिनी कौशल का 98 वर्ष की उम्र में निधन

मुंबई। हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस कामिनी कौशल का शुक्रवार को 98 वर्ष की उम्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *