Breaking News

सबसे उम्रदराज एक्ट्रेस कामिनी कौशल का 98 वर्ष की उम्र में निधन

मुंबई। हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस कामिनी कौशल का शुक्रवार को 98 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। सबसे उम्रदराज एक्ट्रेस कामिनी कौशल आखिरी बार आमिर खान और करीना कपूर स्टारर फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आई थीं। इसके अलावा वो साल 2023 में शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म कबीर सिंह में शाहिद की दादी का किरदार निभा चुकी हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, कामिनी कौशल के परिवार ने प्राइवेसी की मांग की है।

बॉक्स ऑफिस इंडिया की टॉप एक्ट्रेस लिस्ट में 1947 और 1948 में वो टॉप एक्ट्रेस रही हैं। उन्हें साल 2022 में आउटलुक इंडिया की 75 बेस्ट बॉलीवुड एक्ट्रेसेस में शामिल किया गया था।

दो भाइयों और तीन बहनों में सबसे छोटी कामिनी का जन्म 16 जनवरी 1927 को लाहौर में हुआ था। उनके पिता प्रो. शिव राम कश्यप पंजाब विश्वविद्यालय, लाहौर में प्रोफेसर थे। उन्हें भारत में काई विज्ञान (ब्रायोलॉजी) का जनक भी कहा जाता है। थीं। सात साल की उम्र में कामिनी के पिता का निधन हो गया था।

कम उम्र में ही कामिनी कौशल ने आकाशवाणी के लिए प्रोग्राम करना शुरू कर दिया था, जिसके लिए उन्हें हर महीने 10 रुपए तनख्वाह मिलती थी। इसी के साथ कामिनी ने लाहौर के गवर्नमेंट कॉलेज से अंग्रेजी साहित्य में बी.ए. (ऑनर्स) किया। इसी दौरान 1946 में चेतन आनंद ने उन्हें अपनी फिल्म ‘नीचा नगर’ में काम करने का ऑफर दिया, और यहीं से उनके फिल्मी सफर की शुरुआत हुई। 

कामिनी कौशल ने अपने 7 दशक के फिल्मी करियर में दो भाई, शहीद, नदिया के पार, जिद्दी, शबनम, पारस, उपकार, पूरब और पश्चिम, रोटी, कपड़ा और मकान जैसी फिल्मों में काम किया। उन्होंने बढ़ती उम्र के साथ हर दिल जो प्यार करेगा, चोरी चोरी, लागा चुनरी में दाग, चेन्नई एक्सप्रेस, कबीर सिंह में भी काम किया है।

साल 1956 में उन्‍हें ‘बिराज बहू’ के लिए बेस्‍ट एक्‍ट्रेस का अवॉर्ड मिला। जबकि 2015 में फिल्‍मफेयर ने लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्‍मानित किया। साल 2020 में आई शाहिद कपूर की ‘कबीर सिंह’ के लिए कामिनी कौशल को बेस्‍ट सपोर्टिंग एक्‍ट्रेस का फ‍िल्‍मफेयर नॉमिनेशन भी मिला था।

About rionews24

Check Also

अभिनेता अमजद ख़ान, जिसने बॉलीवुड सिनेमा पर छोड़ी अमिट छाप

मुंबई। ‘यहाँ से 50-50 कोस दूर गाँव में..जब बच्चा रात को रोता है तो माँ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *