Breaking News

अखिलेश यादव करहल विधानसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। समाजवादी पार्टी के जिला संगठन ने गुरुवार को पार्टी अध्यक्ष को प्रस्ताव भेजा है। सपा का एक प्रतिनिधिमंडल लखनऊ में गुरुवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष करहल सीट से ही कार्यकर्ताओं की भावनाओं के अनुरूप चुनाव लड़ें। 

सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में मिले प्रतिनिधि मंडल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा कि मैनपुरी सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की कर्मभूमि है। प्रतिनिधि मंडल में जिला महासचिव राम नरायन बाथम, विधायक करहल सोबरन सिंह यादव, विधायक किशनी ब्रजेश कठेरिया, एमएलसी अरविंद प्रताप सिंह यादव मौजूद रहे।

About rionews24

Check Also

पोषण पखवाड़े का 7वां संस्करण मनाएगा महिला एवं बाल विकास मंत्रालय

नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (एमडब्ल्यूसीडी) कुपोषण से निपटने के लिए 8 अप्रैल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *