Breaking News

उत्तर प्रदेश किसान मोर्चा की नवगठित प्रांतीय कार्यसमिति के पहली बैठक में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने यूपी में 2022 विधानसभा चुनाव फतह करने का आह्वान किया

चित्रकूट। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश किसान मोर्चा की नवगठित प्रांतीय कार्यसमिति के पहली बैठक में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने पदाधिकारियों व जिला अध्यक्षों काे त्याग और तपस्या का मर्म समझाते हुए यूपी में 2022 विधानसभा चुनाव फतह करने का आह्वान किया। साढ़े चार साल की सरकार में प्रशासन से उपेक्षित कार्यकर्ताओं से कहा कि पुलिस सुने या न सुने लेकिन राष्ट्र निर्माण करना हमारा दायित्व और कर्तव्य है। चित्रकूट में रावण को मारने का राम ने प्रण लिया था। हम भी संकल्प लेकर जाएं कि 2022 फिर सरकार बनाएंंगे है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश के कुछ और छोटे दलों से समझौता कर सकती है। पहले से गठबंधन में मौजूद कुछ दलों के हटने की संभावना पर कोई जवाब नहीं दिया। छोटे दलों के लिए भाजपा का रास्ता खुला हुआ हैं। भाजपा किसान मोर्चा के प्रांतीय सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारों से बातचीत की। कहा कि संगठन के आधार पर पार्टी चलती है। बूथ सम्मेलन से लेकर ब्लाकवार पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर विधानसभा चुनाव की तैयारी करेगी।

मुस्लिम नेता ओवैसी के मुस्लिम मुख्यमंत्री बनाने के बयान पर उन्होंने कहा कि सभी पार्टियां अपनी नीति चलाएं लेकिन यूपी को परिश्रमी व ईमानदार नेता योगी की तरह ही चाहिए। राष्टीय अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से किसानों के हित में चल रही योजना और किए गए कार्यों की एक बुकलेट तैयार की जा रही है जिसको 15 अक्टूबर के बाद किसानों के घर-घर पदाधिकारी व कार्यकर्ता जाएंगे। वहीं मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कहा कि किसान मोर्चा प्रदेश भर में 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन ‘किसान जवान सम्मान समारोह’ के रुप में मनाएगा। हर जिले में कम से कम 71 किसानों और जवानों को सम्मानित किए जाएंगे।

About rionews24

Check Also

एकल अभियान द्वारा आयोजित तीन दिवसीय संभागीय नैपुण्य वर्ग प्रशिक्षण हुआ संपन्न

कानपुर। एकल अभियान द्वारा आयोजित तीन दिवसीय संभागीय नैपुण्य वर्ग शुक्रवार को ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या …