Breaking News

कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने बनाया नि:शुल्क ऑक्सीजन सिलिंडर बैंक

कानपुर। कोरोना की भयावह स्थिति के बीच कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने एक शानदार पहल की शुरूआत की है। पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने पुलिस लाइन में ऑक्सीजन सिलिंडर बैंक की स्थापना की है। ऑक्सीजन सिलेंडर बैंक का मकसद है ‘चलो एक जान बचाएं’, सिलिंडर दान करें या कुछ समय के लिए दें।  

पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने कहा कि कानपुर नगर में हमारे पास ऐसे बहुत सारे सुझाव आ रहे थे। कई लोगों ने अपने सिलिंडर पुलिस को दिए, जिनको जरूरत हो उसको आप दे दें। इस पहल को व्यवस्थित करते हुए एक ऑक्सीजन सिलेंडर बैंक की स्थापना की गई है। शहर के सभी नागरिकों से अपील है कि आप के पास ऐसा कोई ऑक्सीजन सिलेंडर है, जिसका आप उपयोग नहीं कर रहें है, तो आप दान कर सकते हैं। कानपुर कमिश्नरेट पुलिस की इस पहल की खूब तारीफ़ हो रही है

About rionews24

Check Also

मुख्यमंत्री योगी ने किया अस्पताल का उद्घाटन, बोले अब हर जिले में मेडिकल कॉलेज

नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-10 में 200 करोड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *