कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केंद्र दलीप नगर में पोषण माह पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस पोषण माह कार्यक्रम में केंद्र के अध्यक्ष डॉक्टर अशोक कुमार ने बताया कि सहजन हमारे स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है इसके सभी पोषक तत्वों के बारे में विस्तार में चर्चा की और बारहमासी सहजन की प्रजातियों की उपयोगिता की जानकारी विस्तार से प्रदान की। केंद्र की महिला वैज्ञानिक डॉक्टर मितिलेश वर्मा ने बताया कि पोषक वाटिका का हमारे दैनिक स्वास्थ्य में अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से हम अपना और अपने परिवार का स्वास्थ्य ठीक तरह से अच्छा रख सकते है। और अपने परिवार की आमदनी किस प्रकार बढ़ा सकते है की चर्चा की। इसी क्रम में डॉक्टर अरविंद कुमार ने बताया की हम अपनी खेती में अपनी मिट्टी को जैविक विधाओं से स्वस्थ रख सकते है और अपनी आय दुगनी कर सकते है। केंद्र के प्रसार वैज्ञानिक डॉक्टर राजेश राय ने विभिन्न सरकारी योजनाओं का कैसे लाभ ले कर अपने परिवार को सुखी रख सकते है के बारे में उपयोगी जानकारी प्रदान दी ।पशु वैज्ञानिक डॉक्टर शशि कांत ने बताया कि हम मुर्गी पालन, मछली पालन और उत्तम नस्ल की गाय भैंस को रख कर अपनी आय को बड़ा सकते है। डॉक्टर अरुण कुमार ने ने बताया की हम उत्तम प्रजातियों के फलो का बगीचा लगाकर अपनी आमदनी बड़ा सकते है। गोष्ठी में आए सभी को केंद्र की विभिन्न इकाइयों का भ्रमण कराया गया।
