Breaking News

जल्द ही मिलेगा इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर, सेंट्रल फार्म मशीनरी ट्रेनिंग एंड टेस्टिंग इंस्टिट्यूट में किया गया परीक्षण

बुदनी एक ओर जहां देश में इलेक्ट्रिक कारों को लांच करने की तैयारी चल रही है वहीं मध्यप्रदेश के बुदनी में सेंट्रल फार्म मशीनरी ट्रेनिंग एंड टेस्टिंग इंस्टिट्यूट ने संस्थान में पहली बार इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर का परीक्षण किया है। संस्थान ने शुरू में गोपनीय परीक्षण के तहत एक इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर के लिए आवेदन प्राप्त किया। तदनुसार, संस्थान ने ट्रैक्टर का परीक्षण किया और फरवरी, 2021 में ड्राफ्ट टेस्ट रिपोर्ट जारी की। ड्राफ्ट टेस्ट रिपोर्ट जारी होने के बाद, निर्माता ने परीक्षण की प्रकृति को गोपनीय से वाणिज्यिक में बदलने का अनुरोध किया और सक्षम प्राधिकरण ने विनिर्माता के अनुरोध को स्वीकार कर लिया। तदनुसार, टेस्ट रिपोर्ट को वाणिज्यिक परीक्षण रिपोर्ट के रूप में जारी किया गया था। इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर अन्य प्रकार के ट्रैक्टरों की तुलना में पर्यावरण के ज्यादा अनुकूल होगा।

संस्थान ने सीएमवीआर जांच प्रयोगशाला के लिए 30 मार्च, 2021 को एनएबीएल मान्यता प्रमाणपत्र हासिल किया।

About rionews24

Check Also

मुख्यमंत्री योगी ने किया अस्पताल का उद्घाटन, बोले अब हर जिले में मेडिकल कॉलेज

नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-10 में 200 करोड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *