Breaking News

टोक्यो ओलंपिक : मीराबाई चानू ने महिलाओं की 49 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में जीता रजत पदक

नई दिल्ली। भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने आज महिलाओं की 49 किलोग्राम वर्ग की भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीतकर टोक्यो ओलंपिक में भारत को पहला पदक दिलाया। उन्होंने स्नैच में 87 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 115 किलोग्राम सहित कुल 202 किग्रा भार उठाया। मणिपुर की 26 वर्षीया चानू, 2018 में पीठ की चोट के बाद सावधानी से उबरते हुए, देश की पहचान बन गई।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और देश के कोने-कोने से भारत के लोगों ने मीराबाई को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भारोत्तोलक मीराबाई चानू को फोन किया और उन्हें पदक जीतने व देश का नाम रौशन करने के लिए बधाई दी।

 

About rionews24

Check Also

मुख्यमंत्री योगी ने किया अस्पताल का उद्घाटन, बोले अब हर जिले में मेडिकल कॉलेज

नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-10 में 200 करोड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *