Breaking News

डॉ. ज्ञान पी लाल एण्ड सुमन एकेडमिक एचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किए गए डॉ. प्रवीन कटियार

कानपुर नगर। इंडियन मेडिकल एसोसिऐशन (आईएमए), उत्तर प्रदेश द्वारा बरेली में आयोजित 90 वीं वार्षिक स्टेट कॉन्फ्रेंस, आईएमए यूपी कॉन 2025 में डॉ.प्रवीन कटियार को उनके महत्वपूर्ण योगदान एवं शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें डॉ. ज्ञान पी लाल एण्ड सुमन एकेडमिक अवार्ड प्रदान किया। यह अवार्ड उन्हें आईएमए के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शरद कुमार अग्रवाल, आईएमए उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. पीके अग्रवाल, प्रेसीडेन्ट इलेक्ट डॉ. राजीव गोयल तथा सचिव डॉ. आशीष अग्रवाल द्वारा प्रदान किया गया।

इससे पूर्व भी डॉ. प्रवीन कटियार को आईएमए हेडक्वार्टर, आईएमए यूपी स्टेट एवं विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय संस्थाओं एवं संस्थानों द्वारा विभिन्न अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। डॉ. प्रवीन कटियार वर्तमान में आईएमए हेडक्वार्टर में सेन्ट्रल वर्किंग कमेटी के सदस्य हैं। वह छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के IQAC के एसोसिएट निदेशक एवं स्कूल ऑफ़ हेल्थ साइंसेस मे एसोसिएट प्रोफ़ेसर हैं। डॉ. कटियार पूर्व में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन कानपुर शाखा के अध्यक्ष रह चुके हैं तथा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन उप्र एवं हेड क्वार्टर में विभिन्न पदों पर कर कार्य कर चुके हैं। वह सामाजिक संस्था प्रयत्न के सचिव एवं चंद्रमुखी मेमोरियल फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं।

डॉ. प्रवीन कटियार को अवार्ड मिलने पर आईएमए कानपुर के सदस्यों तथा विश्वविद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियो ने हर्ष व्यक्त किया है।

About rionews24

Check Also

मुख्यमंत्री योगी ने किया अस्पताल का उद्घाटन, बोले अब हर जिले में मेडिकल कॉलेज

नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-10 में 200 करोड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *