Breaking News

देश में एक दिन में आए कोरोना के सबसे ज्यादा मामले, टूट गए पिछले रिकार्ड

नई दिल्ली। चीन के वुहान शहर से शुरू हुए कोरोना वायरस की रफ़्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। यह महामारी 200 से ज्यादा देशों में फैल चुकी है। दुनियाभर में कोरोना पॉजिटिव मामले 4,721,851 हो गए हैं। अब तक 313,260 लोगों की जान जा चुकी है।

वहीँ बात करें भारत की तो यहां भी कोरोना के मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज सुबह जारी ताजा अपडेट के मुताबिक,पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के सबसे ज्यादा 4,987 नए मामले सामने आए हैं जबकि 120 लोगों की मौतें हुई हैं।

इसी के साथ देश में कुल कंफर्म केस की संख्या 90,927 है, जिसमें 2872 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, ठीक होने वालों का आंकड़ा बढ़कर 34,108 हो गया है। अभी देश में 53,946 एक्टिव केस हैं।

देश में महाराष्ट्र कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है। कोरोना वायरस से अब तक सर्वाधिक 1135 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। यहां अब इस महामारी से पीड़ितों की संख्या 30706 हो गई है।

About rionews24

Check Also

मुख्यमंत्री योगी ने किया अस्पताल का उद्घाटन, बोले अब हर जिले में मेडिकल कॉलेज

नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-10 में 200 करोड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *