Breaking News

पूर्व अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 20 प्रतिशत आरक्षण, यूपी कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट ने पुलिस भर्ती में अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण प्रदान करने के प्रस्ताव को हरी झंडी दी है। प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस, पीएसी, आरक्षी घुड़सवार और फायरमैन की सीधी भर्ती में आरक्षण दिया जाएगा। इसके लिए 20 फीसद पदों को आरक्षित करते हुए क्षैतिज आरक्षण प्रदान किया जाएगा। साथ ही, अग्निवीर के रूप में की गई सेवा अविध को घटाते हुए अधिकतम आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट भी प्रदान की जाएगी।

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार द्वारा शुरू की गई अग्निवीर योजना देशभक्त और प्रेरित युवाओं को सशस्त्र बलों (भारतीय सेना, भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना) में सेवा करने का अवसर देती है। इसके तहत 2026 में सेवा से बाहर आने वाले अग्निवीरों के पहले बैच में 25 प्रतिशत को सशस्त्र बलों में शामिल होने का अवसर दिया जाएगा। 

वहीं 75 अग्निवीर सशक्त और कार्य कुशल होकर समाज की मुख्यधारा में दोबारा शामिल होंगे। कई प्रदेशों ने पुलिस भर्ती में अग्निवीरों को 10 फीसद से 20 फीसद तक आरक्षण देने का निर्णय लिया है, जिसके बाद यूपी में भी 20 फीसद आरक्षण देने के गृह विभाग के प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी प्रदान कर दी है। इसी तरह केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में भी आरक्षण दिया जा रहा है। बता दें कि हरियाणा, मध्य प्रदेश, सिक्किम में भी पुलिस भर्ती में अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण देने की घोषणा की जा चुकी है।

About rionews24

Check Also

मुख्यमंत्री योगी ने किया अस्पताल का उद्घाटन, बोले अब हर जिले में मेडिकल कॉलेज

नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-10 में 200 करोड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *