Breaking News

मिशन शक्ति: आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ

कानपुर। पंचायत भवन महाराजपुर में बाल विकास परियोजना सरसौल कानपुर नगर की मास्टर ट्रेनर डॉ मंजू रानी कुशवाहा द्वारा गुरुवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

डॉ कुशवाहा द्वारा बाल विवाह का अंत एवं किशोर किशोरियों के सशक्तिकरण का महत्व बताते हुए किशोरियों की शिक्षा को बढ़ावा देने पर बल दिया गया। बाल विवाह रोकने हेतु समुदाय में व्यवहार परिवर्तन की आवश्यकता है व्यवहार परिवर्तन हेतु हमारा लक्षित समूह 10 वर्ष से 19 वर्ष के किशोर किशोरियों माता पिता एवं परिवार के अन्य बड़े बुजुर्ग सदस्यों के साथ संवाद स्थापित करने की आवश्यकता है। जिसको जागरूकता अभियान चलाकर व्यवहार परिवर्तन लाया जा सकता है। उन्होंने कहा, हमारी सरकार द्वारा मिशन शक्ति के तहत महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु जो कदम उठाए गए हैं वह बहुत ही सराहनीय है। इसके माध्यम से जागरूकता अभियान चलाकर बाल विवाह का अंत करने के लिए समुदाय स्तर पर जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम में बाल विवाह जैसे अपराधों को रोकने के लिए विस्तार से जानकारी दी गई और महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु बल दिया गया। प्रशिक्षण में सेक्टर महाराजपुर तथा सरसौल की 35 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रही।

About rionews24

Check Also

आईआईटी कानपुर ने 5जी एंटीना प्रौद्योगिकी पर संगोष्ठी का किया आयोजन

कानपुर नगर। दूरसंचार में नवाचार में अग्रणी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर (आईआईटी कानपुर) ने ‘5जी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *