Breaking News

तेलंगाना स्थापना दिवस: मुख्यमंत्री ने पृथक राज्य आंदोलन के शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की, प्रधानमंत्री ने दी बधाई

नई दिल्ली। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने राज्य के स्थापना दिवस पर अपने कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इससे पहले उन्होंने गन पार्क में पृथक राज्य आंदोलन के शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की थी। कोविड-19 के कारण राज्य में इस साल जश्न सादगीपूर्ण रहा। संक्रमण का हवाला देते हुए राज्य सरकार ने कई पाबंदियां लगा रखी हैं। तेलंगाना की स्थापना दो जून 2014 को की गई थी। राज्यपाल तमिलिसाई सौंदराराजन ने भी ट्विटर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को तेलंगाना के लोगों को उनके राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा, राज्य स्थापना दिवस पर तेलंगाना की जनता को शुभकामनायें। राज्य को अनोखी संस्कृति का वरदान मिला है और वहां के लोग बहुत मेहनती हैं, जिन्होंने कई क्षेत्रों में महारत हासिल की है। मैं तेलंगाना के लोगों के अच्छे स्वास्थ्य और आरोग्य के लिये प्रार्थना करता हूं।

About rionews24

Check Also

तकनीकी सूझबूझ और मजबूत संरचना ही है भूकंपरोधी इमारतों की असली नींव : इंजी. अनुपम वर्मा

लखनऊ। इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के वास्तुकला, योजना और डिजाइन संकाय (FoAPD) द्वारा सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *