Breaking News

प्रधानमंत्री कल करेंगे भारत ड्रोन महोत्सव 2022 का उद्घाटन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार 27 मई, 2022 को पूर्वाह्न 10 बजे, नई दिल्ली के प्रगति मैदान में भारत के सबसे बड़े ड्रोन उत्सव–भारत ड्रोन महोत्सव 2022 का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री किसान ड्रोन पायलटों से बातचीत भी करेंगे तथा ओपन-एयर ड्रोन उड़ान प्रदर्शन का अवलोकन करेंगे और ड्रोन प्रदर्शनी केंद्र में स्टार्टअप के लोगों से चर्चा करेंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दो दिवसीय भारत ड्रोन महोत्सव 2022 में सरकारी अधिकारियों, विदेशी राजनयिकों, सशस्त्र बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों, निजी कंपनियों और ड्रोन स्टार्ट-अप आदि सहित 1600 से अधिक प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। प्रदर्शनी में 70 से अधिक प्रदर्शक ड्रोन के विभिन्न उपयोगों के बारे में प्रदर्शन करेंगे। महोत्सव में अन्य कार्यक्रमों के अलावा ड्रोन पायलट प्रमाणपत्र का वर्चुअल वितरण, उत्पादों की लॉन्चिंग, पेनल चर्चा, उड़ान प्रदर्शन, मेड इन इंडिया ड्रोन टैक्सी प्रोटोटाइप की प्रदर्शनी आदि को भी शामिल किया गया है।

About rionews24

Check Also

मुख्यमंत्री योगी ने किया अस्पताल का उद्घाटन, बोले अब हर जिले में मेडिकल कॉलेज

नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-10 में 200 करोड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *