Breaking News

चार दिवसीय औद्यानिक फसलों के विकास एवं जलवायु परिवर्तन पर होगी राष्ट्रीय संगोष्ठी

कानपुर नगर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में जलवायु परिवर्तन और और औद्यानिक फसलों के टिकाऊ विकास हेतु 28 से 31 मई 2022 तक चार दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। जिसका उद्घाटन कल शनिवार को विश्वविद्यालय के कैलाश भवन प्रेक्षागृह में प्रातः 10:00 बजे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषि सेवा चयन बोर्ड नई दिल्ली के चेयरमैन डॉक्टर ए. के. श्रीवास्तव एवं कुलपति डॉक्टर डी. आर. सिंह तथा आमंत्रित अतिथियों द्वारा किया जाएगा। 

इस राष्ट्रीय संगोष्ठी में देश के विभिन्न राज्यों के विश्वविद्यालयों के कुलपति, उद्यान वैज्ञानिक, शोधार्थी आदि लोग उद्यानिकी फसलों के विकास आदि पर व्याख्यान देंगे। यह राष्ट्रीय संगोष्ठी भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के पूर्व उप महानिदेशक उद्यान डॉक्टर एच. पी. सिंह के विशेष सहयोग से आयोजित की जा रही है। इस संगोष्ठी में क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले वैज्ञानिक व किसान सम्मानित किए जाएंगे। कार्यक्रम के सचिव डॉ. करम हुसैन ने बताया कि इस कार्यक्रम में देश के लगभग 400 से अधिक वैज्ञानिक शोधार्थी एवं किसान प्रतिभाग कर रहे हैं।

About rionews24

Check Also

KNIT : अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर हुआ संगोष्ठी का आयोजन

सुल्तानपुर। कमला नेहरु प्रौधोगिकी संस्थान के सिविल इंजीनियरिंग विभाग में अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस उत्साहपूर्वक मनाया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *