Breaking News

सपा प्रत्याशी ने किया आदर्श आचार संहिता का उल्लघंन, की बिना अनुमति के जनसभा

घाटमपुर। उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में प्रत्याशी लगातार आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं। सोमवार को कस्बा स्थित एक गेस्ट हाउस में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी भगवती सागर ने बिना किसी अनुमति के एक जनसभा का आयोजन किया। जिसमें आस पास क्षेत्र के लगभग दो सौ लोग मौजूद थे। कोविड गाइड लाइन का पालन भी नहीं किया गया। इस बारे जब एसडीएम घाटमपुर आयुष चौधरी से बात की गई तो उन्होंने किसी भी प्रकार की परमिशन न होने की बात कही। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की पुष्टि हुई तो एफआईआर दर्ज हो सकती है।

वहीं पार्टी का कोई भी स्थायीय पदाधिकारी यह बताने में असमर्थ रहा कि यह किस प्रकार की सभा थी। कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए सभा का आयोजन किया गया था। दूसरी ओर जन सभा में भाजपा पर निशाना साधते हुए सपा के घोषणा पत्र को बताया गया।

बता दें, भगवती सागर भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हुए हैं। सपा ने घाटमपुर विधान सभा (सु.) के लिए प्रत्याशी बनाया है। हालांकि उन्हें स्थानीय कार्यकर्ताओं के विरोध का भी सामना करना पड़ रहा है।

About rionews24

Check Also

तकनीकी सूझबूझ और मजबूत संरचना ही है भूकंपरोधी इमारतों की असली नींव : इंजी. अनुपम वर्मा

लखनऊ। इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के वास्तुकला, योजना और डिजाइन संकाय (FoAPD) द्वारा सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *