Breaking News

प्रधानमंत्री ने संगीतकार चंद्रिका टंडन को ग्रैमी पुरस्कार जीतने पर बधाई दी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री ने आज संगीतकार चंद्रिका टंडन को एल्बम त्रिवेणी के लिए ग्रैमी पुरस्कार जीतने पर बधाई दी। प्रधानमंत्री ने भारतीय संस्कृति के प्रति उनके अनुराग और एक उद्यमी, परोपकारी और संगीतकार के रूप में उनकी उपलब्धियों की सराहना की।

एक्स पर अपनी एक पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा:

एल्बम त्रिवेणी के लिए ग्रैमी जीतने पर चंद्रिका टंडन को बधाई। एक उद्यमी, परोपकारी और निश्चित रूप से, संगीत के रूप में उनकी उपलब्धियों पर हमें बेहद गर्व है! यह सराहनीय है कि वह भारतीय संस्कृति के प्रति अत्यंत अनुरागी हैं और इसे लोकप्रिय बनाने की दिशा में कार्य कर रही हैं। वह अनेक लोगों के लिए प्रेरणा हैं।

2023 में न्यूयॉर्क में उनसे हुई भेंट मुझे याद है।

About rionews24

Check Also

क्या हम फासिस्टवादी, नाजीवादी और आतंकवादी विचार धाराओं की ‘काकटेली विचारधारा’ का मिला-जुला स्वरूप हो चुके हैं?

पवन सिंह क्या हम फासिस्टवादी, नाजीवादी और आतंकवादी विचार धाराओं की ‘काकटेली विचारधारा’ का मिला-जुला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *