Breaking News

ब्रह्मावर्त पीजी कॉलेज में ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ सप्ताह में आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम

कानपुर नगर। सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार ब्रह्मावर्त पीजी कॉलेज मंधना में आज़ादी का अमृत महोत्सव सप्ताह का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों कर्मचारियों एवं महाविद्यालय में प्रवेश हेतु आए अभिभावकों को ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत राष्ट्रीय ध्वज का वितरण किया गया और तिरंगा यात्रा निकाली गई। आजादी का अमृत महोत्सव विषय छात्रों द्वारा निबंध लेखन एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके साथ ही अमर शहीदों की याद में महाविद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। 

75 वा स्वतंत्र दिवस विषय पर आधारित नुक्कड़ नाटक आदि के माध्यम से घर-घर तिरंगा हरमन तिरंगा के महत्व का संदेश दिया गया। अमृत महोत्सव सप्ताह में विभाजन के बीच का स्मृति दिवस विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। ब्रह्मावर्त पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर वी.के. कटियार ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के आयोजन की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए छात्र छात्राओं को प्रेरित किया कि वे मूल संदर्भ स्रोतों से जानकारी प्राप्त करने का प्रयास करें और इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी प्रमाणित ना होने के कारण उस पर सहज विश्वास ना करें।  साथ ही यह संकल्प लें कि देश में एकता के सूत्र में पिरोने का जो भी प्रयास कर सकते हैं वह करें। 

15 अगस्त 2022 स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे करने और अमृत काल के कार्यकाल का आयोजन किया गया। परंपरागत रूप से महाविद्यालय प्रांगण में नवनिर्मित झंडारोहण स्थल पर झंडारोहण किया गया। अमृत महोत्सव के मुख्य अतिथि ब्रह्मानंद महाविद्यालय के प्राचार्य एवं ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी कॉलेज टीचर्स ऑर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. विवेक द्विवेदी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय के नवनियुक्त प्राचार्य डॉ. नवनीत मिश्रा थे। कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये। 

कार्यक्रम में उत्कृष्ट छात्र पुरस्कार प्रखर शुक्ला को विश्वविद्यालय में हिंदी विषय में सर्वोच्च अंक लाने पर एवं मानसी तिवारी को अंतर महाविद्यालय संस्कृत निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया। महाविद्यालय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। महाविद्यालय में नूतन परिवर्तन करते हुए उत्कृष्ट कर्मचारी पुरस्कार प्रदान किए गए। अंकुर मिश्रा, पुस्तकालय अध्यक्ष, कार्यालय सहायक शिव शरण त्रिपाठी, सुबोध कुमार अग्निहोत्री को उत्कृष्ट कर्मचारी पुरस्कार प्रदान किया गया।  मुख्य अतिथि के द्वारा महाविद्यालय परिसर में संविधान की प्रस्तावना का अनावरण किया गया एवं महाविद्यालय की ई पत्रिका ब्रह्मावर्त निर्झरिणी का विमोचन भी किया गया। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंध समिति के मंत्री वीरेंद्र कुमार शुक्ल द्वारा की गई एवं संचालन डॉक्टर चंद किशोर शास्त्री, डॉ अमित कुमार दुबे और डॉक्टर दिव्या भदौरिया द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से सुधीर कुमार मिश्र, डॉ. पुष्पेंद्र सिंह, डॉक्टर बप्पा अधिकारी, डॉ. रचना मिश्रा, डॉ. आरती दीक्षित, डॉक्टर अजय मिश्रा, अंकुर मिश्रा, सुबोध कुमार अग्निहोत्री, शिव शरण त्रिपाठी सहित भारी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

About rionews24

Check Also

एकल अभियान द्वारा आयोजित तीन दिवसीय संभागीय नैपुण्य वर्ग प्रशिक्षण हुआ संपन्न

कानपुर। एकल अभियान द्वारा आयोजित तीन दिवसीय संभागीय नैपुण्य वर्ग शुक्रवार को ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *