Breaking News

यूपी पुलिस को मिला नया दम, राजधानी में उतरे 50 क्यूआरटी वाहन

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को राजधानी में पुलिस के 50 क्यूआरटी (क्विक रिस्पॉन्स टीम) वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि किसी भी राज्य के विकास की पहली शर्त सुरक्षा होती है। जब व्यक्ति सुरक्षित होगा तभी उसका परिवार और उसकी पूंजी भी सुरक्षित रह पाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपात स्थिति में जितनी तेजी से कार्रवाई होती है, उतना ही लोगों का भरोसा बढ़ता है। यही भरोसा आगे चलकर बड़े बदलाव की वजह बनता है। उन्होंने बताया कि बीते नौ वर्षों में प्रदेश में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई सुधार किए गए हैं।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश दंगों और कर्फ्यू के लिए जाना जाता था, लेकिन अब प्रदेश को सुरक्षित माहौल देने की दिशा में लगातार काम हुआ है। यूपी का परसेप्शन बदलने के लिए कई कदम उठाए गए और सुधार किए गए, जिनके नतीजे आज सबके सामने हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा, वर्ष 2017 में यूपी पुलिस के पास 9,500 पीआरवी वाहन थे, जो अब बढ़कर 15,500 से अधिक हो गए हैं। वहीं, टू व्हीलर वाहनों की संख्या 2017 में मात्र 3,000 थी, जो अब 9,200 से अधिक हो चुकी है। यह केवल संख्या का इजाफा नहीं है, बल्कि पुलिस के रिस्पॉन्स टाइम को न्यूनतम करने में बड़ी सफलता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपातकालीन स्थिति में जितनी त्वरित कार्रवाई और सहायता पहुंचाई जाती है, वही भरोसे में बदलती है। और यही भरोसा आगे चलकर ट्रांसफॉर्मेशन का कारण बनता है।

About rionews24

Check Also

चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल के गवर्नर ने दिया इस्तीफा, बढ़ी राजनैतिक हलचल

नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने अचानक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *