Breaking News

लीला सिनेमा पास वाली बाजपेई कचौड़ी अब मिलेगी आलमबाग में

लखनऊ। पिछले 50 वर्षों से लखनऊ में लीला सिनेमा के पास वाजपेयी कचौड़ी भंडार अपने स्वाद से लखनऊ वालों का दिल जीतते आये हैं। उनके स्वाद का मुकाबला कोई नहीं कर सकता है। अब आधुनिक जमाने को देखते हुए वाजपेयी कचौड़ी भंडार ने अपना नया आउटलेट कानपुर रोड आलमबाग में निकट फ़ीनिक्स यूनाइटेड मॉल के बगल, बरगवां एलडीए कॉलोनी में खोल दिया है।  इस आउटलेट का उद्घाटन प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया। 

बता दें कि सन 1975 में बालकृष्ण वाजपेई ने लीला सिनेमा के सामने कचौड़ी की दुकान दशहरे वाले दिन खोली थी। तब से आज तक लोग इनके दीवाने हो गए। बाजपेई कहना था कि खाने का काम दिल से करना चाहिए तभी ग्राहक और मेहनत सफल होती है। अब उनके पुत्र और पौत्र ने एक नए रूप में बाजपेई कचौड़ी भंडार का शुभारंभ किया है। जहां आपको लाइन नहीं लगानी पड़ेगी बल्कि अब बैठने की भी व्यवस्था की गई है। साथ ही कई व्यंजन भी स्वादिष्ट अब मिलेंगे।

बाजपेई के पौत्र मनीष वाजपेई ने बताया कि हम अब अपने दादा जी की परम्परा और उनके स्वाद को आज भी कायम रखे हैं और हमेशा हम ग्राहकों को शुद्ध मसालों के साथ साथ स्वस्थ व्यंजन प्रदान करने की कोशिश करेंगे। इस अवसर पर तमाम गणमान्य लोग अतिथि और नागरिक मौजूद थे।

About rionews24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *