Breaking News

विफलाताओं से सीखे गए सबक पर आयोजित हुआ विशेष व्याख्यान

सुलतानपुर। केएनआईटी में सोमवार को विफलता से सीखे गए सबक (LESSONS LEARNED FROM FAILURE) पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। सिविल इंजीनियरिंग विभाग में प्रोफेसर अनुपम वर्मा ने विशेष व्याख्यान में होटल दुर्घटना, बाढ़, आपदा, भूकंप और अन्य विफलताओं के बारे में चर्चा की। उन्होंने इमारतों की भूकंपीय जांच और राष्ट्रीय भवन कोड पर प्रकाश डाला।

इस कार्यक्रम का उद्घाटन निदेशक डॉ. आर.के. उपाध्याय ने किया। डॉ. आर.के. उपाध्याय ने निर्माण परियोजनाओं में क्रीप और इसकी उपयोगिता पर ध्यान केंद्रित किया। इस अवसर पर निदेशक ने विशेषज्ञ वार्ता की सराहना की और प्रोफेसर अनुपम वर्मा को प्रशंसा प्रमाण पत्र से सम्मानित किया। डॉ. यू. के. माहेश्वरी, विभागाध्यक्ष ने सभी को धन्यवाद दिया। प्रोफेसर एच.के. गुप्ता ने कार्यक्रम का संचालन किया।

इस विशेष व्याख्यान कार्यक्रम में डॉ. एम.के. गुप्ता, डॉ. बिपिन परजापति, डॉ. रुचिन अग्रवाल, डॉ. ए.के. मालवीय, डॉ. एच.वी. सिंह, डॉ. एच.के. मिश्रा, डॉ. एस. एम. त्रिपाठी, आर.के. सिंह, डॉ. वाई.के. मिश्रा, प्रोफेसर ए.के. अग्रवाल डॉ. आर.के. त्रिपाठी, प्रोफेसर प्रदीप, प्रोफेसर प्रत्युष, प्रोफेसर रामाशीष, प्रोफेसर पीयूष एवं अन्य उपस्थित थे।

About rionews24

Check Also

मुख्यमंत्री योगी ने किया अस्पताल का उद्घाटन, बोले अब हर जिले में मेडिकल कॉलेज

नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-10 में 200 करोड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *