Breaking News

सबसे कम उम्र की प्रधान कोमल यादव 1273 वोटों के भारी अंतर से जीतीं

कानपुर। पंचायत चुनाव में खंड विकास क्षेत्र भीतरगांव की ग्राम पंचायत हाजीपुर कदीम से ग्राम प्रधान बनीं कोमल यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 1273 वोटों के भारी अंतर से हराया। दावा किया गया है कि पूरे जिले में जीत का यह सबसे बड़ा अंतर है। कोमल को 1538 वोट (83.59 प्रतिशत) मिले, जबकि उनके नजदीक रहीं रामकली यादव को मात्र 265 वोट ही मिले।

यह भी कहा जा रहा है कि 22 साल की कोमल यादव सबसे कम उम्र की प्रधान हैं। चार मई 2017 को बहू बनकर गांव में आईं कोमल और उनके पति नीरज यादव कहते हैं कि गांव में उच्च कोटि का विकास करना ही पहली प्राथमिकता है। जिससे उनके गांव का रौशन हो सके।

About rionews24

Check Also

मुख्यमंत्री योगी ने किया अस्पताल का उद्घाटन, बोले अब हर जिले में मेडिकल कॉलेज

नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-10 में 200 करोड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *