Breaking News

सीएसए विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय मोरिंगा फूड पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में खाद्य एवं पोषण विभाग द्वारा दो दिवसीय राष्ट्रीय मोरिंगा फूड का वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर डी.आर. सिंह बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। देश के ख्याति प्राप्त वैज्ञानिकों द्वारा इस कार्यक्रम में व्याख्यान दिए गए। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय पोषण संस्थान हैदराबाद के उपनिदेशक डॉ. निवासा राव ने भविष्य में भोजन और कुपोषण स्थिरता के लिए चुनौतियां विषय पर व्याख्यान दिया। फूड कंसलटेंट मुंबई के भूषण योगडे ने स्वास्थ्य तत्वों का बाजार में उपभोक्ताओं के लिए महत्व विषय पर विस्तार से चर्चा की।

तकनीकी सत्र के क्रम में डॉक्टर अंकित सिंह, डॉक्टर डीपी स्वामी, डॉ. साधना, डॉ. मनोज महावर मुंबई, डॉक्टर एस. के. गोयल, डॉ. पंकज आदि ने अपने अपने व्याख्यानों का प्रस्तुतीकरण किया। इसमें मोरिंगा के महत्व, उत्पादन, किस्मों आदि पर विशेष चर्चा की गई। कार्यक्रम में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय बनारस के डॉक्टर राम कुमार सिंह ने मोरिंगा के पौधों का विकास, उत्पादन पर व्याख्यान दिया। कार्यक्रम की आयोजक डॉ. सीमा सोनकर ने बताया कि इस कार्यक्रम में लगभग 30 व्याख्यान एवं 40 से अधिक पोस्टर द्वारा सहजन की महत्ता को प्रदर्शित किया गया। 

सभी अतिथियों का स्वागत अधिष्ठाता ग्रह विज्ञान डॉक्टर वेदरतन ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉक्टर धर्मराज सिंह ने की। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर रितु पांडे ने किया। इस अवसर पर डॉ. एच. जी. प्रकाश, डॉ. ए.के. सिंह, डॉ. विनीता सिंह, डॉ. मनोज मिश्र, डॉ. मोहम्मद शमीम सहित छात्र-छात्राएं एवं संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

About rionews24

Check Also

भारत का मानवाधिकारों पर प्रतिष्ठित दो सप्ताह का ऑनलाइन अल्पकालिक इंटर्नशिप कार्यक्रम शुरू, 21 प्रदेशों के 80 छात्रों कर रहे हैं प्रतिभाग

नई दिल्ली। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने 2-सप्ताह का ऑनलाइन अल्पकालिक इंटर्नशिप कार्यक्रम शुरू …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *