Breaking News

वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन भी भावी डिप्लोमा इंजीनियर्स ने दिखाया दम

लखनऊ। प्रधानाचार्य संजीव कुमार सिंह के निर्देशन एवं विभागाध्यक्ष संदीप कुमार, विभागाध्यक्ष इंद्रजीत सचान, विभागाध्यक्ष प्रदीप कुमार, विभागाध्यक्ष रवि सचान और विभागाध्यक्ष आनंद कुमार की देखरेख में राजकीय पॉलीटेक्निक लखनऊ में आयोजित की जा रही तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद, वाद विवाद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन बुधवार को शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, छात्र छात्राओं की लॉन्ग जंप, हाई जंप, बैडमिंटन, 100 मीटर फाइनल और 400 मीटर, 50 मीटर दिव्यांग फाइनल, जेविलिन थ्रो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

व्याख्याता मास कम्युनिकेशन डॉ. नीरज कुमार ने बताया कि वाद विवाद, रंगोली और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि ये प्रतियोगिताएं डॉ. अमृता मिश्र, डॉ.प्रिंसी शर्मा, सोनिया वर्मा द्वारा कराई गई हैं। इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं का निर्णय डॉ. बलराम, कल्पना और राधिका मधुकर द्वारा किए गए।
क्रीड़ा अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि सभी विजेताओं को कल प्रतियोगिता के अंतिम दिन पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। प्रमाण पत्र डॉ. बृजेंद्र कुमार वर्मा द्वारा तैयार किए जा रहे हैं। आज दूसरे दिन भी खेलकूद प्रतियोगिताओं में संस्था परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

About rionews24

Check Also

तकनीकी सूझबूझ और मजबूत संरचना ही है भूकंपरोधी इमारतों की असली नींव : इंजी. अनुपम वर्मा

लखनऊ। इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के वास्तुकला, योजना और डिजाइन संकाय (FoAPD) द्वारा सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *