Breaking News

यूपी चुनाव 2022 : मथुरा में बोले अमित शाह, योगी सरकार में माफिया कर रहे हैं सरेंडर

मथुरा। बांके बिहारी के दर्शन के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक सभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव और मायावती पर जमकर निशाना साधा। बीजेपी के वरिष्ठ अमित शाह ने कहा कि यही वह क्षेत्र है, जिसने कान्हा को भगवान कृष्ण बना दिया। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण ने असुरों का यहीं पर नाश किया था। उन्होंने कहा मैं ब्रज क्षेत्र की जनता को कहने आया हूँ कि साढ़े सात साल में देश और उत्तर प्रदेश में जो परिवर्तन हुआ है, इसका अगर सीधा श्रेय किसी को जाता है तो वो उत्तर प्रदेश की महान जनता को जाता है। ब्रज क्षेत्र की समस्त जनता को मैं हाथ जोड़कर धन्यवाद करना चाहता हूं क्योंकि चाहे चुनाव 2014 का हो, 2017 का हो या चाहे 2022 का हो, ब्रज के डिब्बे जब खुलते हैं तो सिर्फ कमल ही कमल दिखाई देता है। भाजपा की यह सरकार किसी एक जाति की नहीं है बल्कि संपूर्ण समाज की है। उन्होंने कहा कि कान्हा को श्रीकृष्ण बनाने वाला क्षेत्र मथुरा ही है। अमित शाह ने कहा कि आप ही बताइए कि राजनीति में जातिवाद होना चाहिए क्या? उन्होंने कहा कि लंबे समय तक यहां जातिवाद, परिवारवाद, तुष्टीकरण का राज रहा। उन्होंने कहा कि 5 साल के बाद भी अखिलेश यादव के यहां नोटों का भंडार मिलता है। नेता अमित शाह ने कहा है कि अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर बोलने का कोई हक़ नहीं है। मथुरा में प्रभावी मतदाता संवाद में अमित शाह ने कहा कि अखिलेश यादव और मायावती के शासन में गुंडाराज था. उन्होंने कहा कि माफियाओं पर कार्रवाई से अखिलेश को दर्द होता है। अमित शाह ने कहा कि एसपी और बीएसपी ने जाति विशेष के लिए काम किया। अमित शाह ने दावा किया कि योगी सरकार में माफिया सरेंडर कर रहे हैं. अमित शाह ने कहा- इस बार उत्तर प्रदेश में चुनाव को विधायक के चुनाव की तरह मत समझिए। किसी के मंत्री और मुख्यमंत्री बनने का चुनाव मत समझिए। उत्तर प्रदेश का चुनाव भारत के भाग्य का निर्णय करने वाला चुनाव है। 

About rionews24

Check Also

तकनीकी सूझबूझ और मजबूत संरचना ही है भूकंपरोधी इमारतों की असली नींव : इंजी. अनुपम वर्मा

लखनऊ। इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के वास्तुकला, योजना और डिजाइन संकाय (FoAPD) द्वारा सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *