Breaking News

प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने पंडित राजन मिश्रा के निधन पर शोक व्यक्त किया

नई दिल्ली। प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने पंडित राजन मिश्रा के निधन पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। प्रधानमन्त्री ने एक ट्वीट में कहा, शास्त्रीय गायन की दुनिया में अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले पंडित राजन मिश्र जी के निधन से अत्यंत दुख पहुंचा है। बनारस घराने से जुड़े मिश्र जी का जाना, कला और संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं।

 

About rionews24

Check Also

झांसी में बनेगा आधुनिक पशु चिकित्सालय, घायल और निराश्रित पशुओं को मिलेगा नया सहारा

लखनऊ। सड़क हादसों में घायल होने वाले और निराश्रित पशुओं के लिए झांसी में आधुनिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *