Breaking News

जायद फसलों में मक्का महत्वपूर्ण है, कानपुर मंडल में इसका क्षेत्रफल लगभग 7500 हेक्टेयर है: डॉ. हरीश चन्द्र सिंह

कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. डी.आर.सिंह के जारी निर्देश के क्रम में रविवार को विश्वविद्यालय के मक्का वैज्ञानिक डॉ हरीश चंद्र सिंह ने कहा कि  की जायद फसलों में मक्का का महत्वपूर्ण स्थान है। उत्तर प्रदेश में जायद मक्का का क्षेत्रफल लगभग 45000 हेक्टेयर है एवं कानपुर मंडल में मक्का का क्षेत्रफल लगभग 7500 हेक्टेयर है। डॉक्टर हरीश चंद्र सिंह ने कहा कि अधिकतर किसान जायद मक्का की बुवाई भुट्टों के लिए करते हैं जिसे बाजार में बेचकर अच्छी आमदनी प्राप्त करते हैं। इस समय किसान जायद मक्का की बुवाई लगभग कर चुके हैं। उन्होंने कहा है कि जायद मक्का का प्रबंधन यदि अच्छी प्रकार किया जाए तो एक हेक्टेयर क्षेत्रफल से लगभग 60 से 70 कुंतल दाना तथा 220 से 230 कुंतल हरा भुट्टा प्राप्त किया जा सकता है। तथा इतना ही हरा चारा पशुओं के लिए मिल जाता है। जिससे गर्मियों में हरा चारा की कमी को पूरा किया जा सकता है।

फसल प्रबंधन के क्रम में डॉ सिंह ने बताया कि मक्का की बुवाई के 15 से 20 दिनों के बाद पहली सिंचाई अवश्य कर दें। तत्पश्चात अगली सिंचाई आवश्यकता अनुसार 10 से 15 दिन के अंतराल पर करते रहें। जायद मक्का में खरपतवारो के नियंत्रण के लिए खुरपी की सहायता से निराई कर दें जिससे खरपतवार प्रबंधन हो जाता है तथा मिट्टी में स्वसन क्रिया बढ़ने से पौधे स्वस्थ हो जाते हैं उन्होंने यह भी कहा कि उर्वरक प्रबंधन के लिए खड़ी फसल में यूरिया का छिड़काव 20 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर की दर से पहली सिंचाई के बाद ओट आने के बाद सायं कॉल करें। फसल सुरक्षा के लिए यदि मक्का में तना छेदक /शिरा बेधक कीट लगा हुआ है तो इसके नियंत्रण के लिए 25 ई.सी. 1 लीटर डाईमैथओट या क्योंनालफास् 25 ई.सी. डेढ़ लीटर प्रति हेक्टेयर की दर से 400 लीटर पानी में घोल कर छिड़काव करें यदि यह दवा बाजार में उपलब्ध ना हो तो कार्बोफयूरान 3G की 20 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर की दर से बुरकाव कर दें। पत्तियों या पौधों पर किसी प्रकार का कोई रोग दिखाई पड़े तो जीनेव या मैनकोज़ेब 75% 2 किलोग्राम 500 लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव कर दें। कीट या रोग फसल में पुनः दिखने पर 15 दिन के बाद छिड़काव कर दें।

डॉक्टर हरीश चंद्र सिंह ने कहा कि मक्का की फसल में जीरा या भुट्टा बनते समय मृदा में नमी का ध्यान जरूर रखा जाए उन्होंने कहा कि आमदनी बढ़ाने के लिए मक्का की दो लाइनों के बीच में लोबिया की बुवाई कर दें जिससे कीट पतंगों का प्रकोप कम होता है। तथा किसान भाइयों को अतिरिक्त आमदनी प्राप्त हो जाती है इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि किसान भाई इन सब बातों का ध्यान रखकर मक्का का प्रबंधन करते हैं तो अच्छी आय प्राप्त होगी कृषि कार्य करते समय कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए सामाजिक दूरी अवश्य बनाए रखें।

About rionews24

Check Also

KNIT : अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर हुआ संगोष्ठी का आयोजन

सुल्तानपुर। कमला नेहरु प्रौधोगिकी संस्थान के सिविल इंजीनियरिंग विभाग में अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस उत्साहपूर्वक मनाया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *