Breaking News

26 से 28 फरवरी तक सजेगा बिठूर महोत्सव, प्रभारी मंत्री करेंगे शुभारंभ

कानपुर नगर। ‘सनातन एवं संस्कृति का उत्सव’ थीम पर तीन दिवसीय बिठूर महोत्सव 26 से 28 फरवरी तक नाना राव पेशवा स्मारक, बिठूर में आयोजित होगा। प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला के साथ बिठूर तीन दिन तक उत्सवधर्मी वातावरण में रहेगा।

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में आयोजित बैठक में तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था और मंचीय कार्यक्रमों के समन्वय को लेकर संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयोजन सुव्यवस्थित, सुरक्षित और जनसहभागिता पर आधारित होना चाहिए।

महोत्सव में रक्षा मंत्रालय के ग्लाइडर्स इंडिया एवं ऑर्डिनेंस इक्यूपमेंट फैक्ट्री की प्रदर्शनी, उद्यान विभाग का फ्लावर शो, आईआईटी कानपुर की एआई व वीआर आधारित प्रदर्शनी, सीएसजेएमयू के फाइन आर्ट्स विभाग की कलाकृतियां, कठपुतली और कच्ची घोड़ी जैसे लोक कार्यक्रम प्रमुख आकर्षण रहेंगे। 26 फरवरी को दीप प्रज्वलन, मंत्रोच्चारण और शंखनाद के साथ उद्घाटन होगा। बिठूर थीम गीत की प्रस्तुति और भोपाल कथक समिति का कथक नृत्य कार्यक्रम को सांस्कृतिक आयाम देगा। शाम को डॉ. पलाश सेन एवं यूफोरिया बैंड की प्रस्तुति विशेष आकर्षण रहेगी। 27 फरवरी को ‘द बैटल ऑफ बैंड्स’ और ‘कानपुर्स गॉट टैलेंट’ के माध्यम से स्थानीय प्रतिभाओं को मंच दिया जाएगा। श्रीराम कला केंद्र की कर्ण आधारित नाट्य प्रस्तुति और कवि सम्मेलन आयोजित होगा। 28 फरवरी को छात्र-छात्राओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम, शास्त्रीय नृत्य-संगीत तथा प्रयागराज के उत्तर-मध्य सांस्कृतिक केंद्र द्वारा पाई डंडा, पंजाबी गटका और ब्रज की होली पर आधारित चारकुला प्रस्तुति होगी। पत्थर घाट पर काशी रस वाद्यवृंद की जुगलबंदी के बाद गंगा आरती के साथ महोत्सव का समापन होगा। इसी दिन गोपाल मणि तिवारी का संगीत कार्यक्रम भी आयोजित होगा। बिठूर महोत्सव के अवसर पर विशेष रूप से जनपद कानपुर नगर से बिठूर तक रोडवेज  बसों का विशेष संचालन किया जाएगा।  बसे सुबह 10:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक चलेंगी ।

बैठक में डीसीपी ट्रैफिक रविंद कुमार, मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिदत्त नेमी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर अनुभव सिंह, जिला विकास अधिकारी आलोक सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

About rionews24

Check Also

मुख्यमंत्री योगी ने किया अस्पताल का उद्घाटन, बोले अब हर जिले में मेडिकल कॉलेज

नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-10 में 200 करोड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *