कानपुर। कुलाधिपति एवं राज्यपाल, उत्तर प्रदेश आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा एवं छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक के महत्वपूर्ण सहयोग एवं मार्गदर्शन से 40वे दीक्षांत समारोह के अवसर पर सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु विश्वविद्यालय द्वारा किशोरियों में निशुल्क टीकाकरण महाअभियान दिनांक 17 एवं 18 सितम्बर 2025 को आयोजित किया गया। कल दिनांक 17 सितम्बर 2025 को 150 किशोरियों को टीकाकरण एवं आज दिनांक 18 सितम्बर 2025 किशोरियों को टीका लगाया गया। आज गुरुवार को मंधना 2 कम्पोज़िट, होरा कछार विद्यालय, कुरसौली कम्पोज़िट, उच्च प्राथमिक विद्यालय, गम्भीरपुर कछार, राम नगर कम्पोज़िट, उच्च प्राथमिक विद्यालय, कटरी, शंकरपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय, लुधवाखेड़ा, उच्च प्राथमिक विद्यालय, हींगूपुर एवं टिक्कन पुरवा कम्पोज़िट विद्यालय की किशोरियों को टीका लगाया गया। इस
टीकाकरण महाअभियान के समन्वयक डॉ. प्रवीन कटियार ने बताया, वैक्सीन उपलब्ध कराने में रोटरी क्लब ऑफ़ कानपुर, रीजेंसी हॉस्पिटल लिमिटेड, नेहरू कॉलेज, छिबरामऊ, कन्नौज, विश्नोई क्लासेज प्राइवेट लिमिटेड, एवं बैजनाथ ज्वैलर्स ने सहयोग दिया। टीका लगाने का कार्य जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग, कम्युनिटी मेडिसिन विभाग, एवं कानपुर पीडियाट्रिक एसोसिएशन की टीम द्वारा किया गया।
विश्वविद्यालय के शिक्षक डॉ. अनुराधा कालानी, डॉ द्रोपती यादव, डॉ नेहा शुक्ला, डॉ एकता खरे, डॉ ममता तिवारी, खुश्बू अंजुम, अस्मिता मिश्रा, रेशू यादव, अन्नू वर्मा, डॉ. रंजना गौतम, डॉ. ममता तिवारी, फार्मेसी एवं स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ का महत्व पूर्ण सहयोग अभियान के संयोजन में रहा।

