Breaking News

भारत 209 मिलियन टन वार्षिक दुग्ध उत्पादन करके विश्व में प्रथम स्थान पर है: डॉ. डी. आर. सिंह

कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर डी.आर. सिंह मंगलवार को ग्रामोदय विश्वविद्यालय सतना, मध्य प्रदेश द्वारा आयोजित राष्ट्रीय वेबिनार में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। यह राष्ट्रीय वेबनार ‘देश की आर्थिक स्थिति में सुधार हेतु डेरी की भूूमिका’ विषय पर आयोजित किया गया।

कुलपति डॉक्टर डी.आर. सिंह ने उद्घाटन व्याख्यान में बताया कि भारतीय अर्थव्यवस्था में कृषि एवं पशुपालन का विशेष महत्व हैै। डॉ. सिंह ने बताया कि भारत 209 मिलियन टन वार्षिक दुग्ध उत्पादन करके विश्व में प्रथम स्थान पर है। उत्तर प्रदेश में अग्रणी है यह उपलब्धि पशुपालन से जुड़े पहलुओं जैसे मवेशियों की नस्ल, पालन पोषण, स्वास्थ्य एवं आवास प्रबंधन इत्यादि में किए गए अनुसंधान एवं उसके प्रचार-प्रसार का परिणाम है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि छोटे भूमिहीन तथा सीमांत किसान जिनके पास सीमित साधन हैं। उनके लिए पशुधन ही अहम जीविका का साधन भी है। उन्होंने बताया कि भारत में लगभग 19.91 करोड़ गाय, 10.53 करोड़ भैंस,14.55 करोड़ बकरी एवं 7.61 करोड़ भेड़ों का पालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह पशुपालन व्यवसाय में ग्रामीणों को रोजगार प्रदान करने तथा उनके सामाजिक एवं आर्थिक स्तर को ऊंचा उठाने की अपार संभावनाएं हैंं। इस राष्ट्रीय वेेेेबिनार की अध्यक्षता ग्रामोदय विश्वविद्यालय, सतना मध्य प्रदेश के कुलपति डॉ. एन.सी. गौतम ने की। जबकि देश के प्रख्यात वक्ता डॉ. बी. के. मिश्रा, मेघालय विश्वविद्यालय, डॉक्टर ए.के. मिश्रा, रीवा विश्वविद्यालय तथा डॉ ब्रजेश सिंंह, पंतनगर ने अपने व्याख्यान दिए। इस कार्यक्रम में कार्यक्रम संजय संयोजक डॉ उमेश कुमार शुक्ला सहित सैकड़ों प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।

 

About rionews24

Check Also

जन शिक्षण संस्थान का दो दिवसीय प्रशिक्षक प्रशिक्षण (Training of Trainers) कार्यक्रम हुआ संपन्न

कानपुर। कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय, भारत सरकार के अन्तर्गत संचालित जन शिक्षण संस्थान कानपुर, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *